Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झांसी, उत्तर प्रदेश।
सदर विधायक रवि शर्मा द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक रवि शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकत्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आपके जीवन का सबसे बड़ा हर्ष का दिन है। आप सभी को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया से सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीब व जरूरतमंदों की सेवा ही आपका मुख्य उद्देश्य होना चाहिए और किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य से दूर रहना चाहिए। विधायक ने आगे कहा कि युवाओं में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के प्रति बढ़ता विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आप सभी से उम्मीद है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने भी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई दी और कहा कि आपके कंधों पर समाज के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। आपकी मेहनत से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बिपिन कुमार मैत्रेय ने जानकारी दी कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन विभाग द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया गया। उन्होंने सभी चयनित कार्यकत्रियों को विभागीय परिवार में शामिल होने पर हार्दिक बधाई दी और उनसे ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनेश सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों और नवनियुक्त कार्यकत्रियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से अध्यक्ष साधन सहकारी समिति तालरमन्ना दिलीप रायकवार, एसीएमओ डॉ. ए.के.जैन, बाल विकास परियोजना अधिकारी ललितपुर देवेंद्र कुमार निरंजन, प्रधान सहायक शशि कुमार कन्नौजिया सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, एवं कार्यकत्रियों के परिजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments