Thursday, April 9, 2026
Google search engine
HomeCrime"मिशन इम्पॉसिबल" का 'जबलपुरिया' वर्जन: जब चोर बना जलपरी!

“मिशन इम्पॉसिबल” का ‘जबलपुरिया’ वर्जन: जब चोर बना जलपरी!

इंद्र यादव/ जबलपुर, मध्य प्रदेश। फिल्मों के ‘एक्वामैन’ जैसे कारनामे को असल जिंदगी में दोहराने की कोशिश एक शातिर चोर पर भारी पड़ गई। ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम जब आरोपी के पीछे पड़ी, तो वह पास के एक तालाब में कूद गया। खुद को छिपाने के लिए उसने कमल की डंडी को स्ट्रॉ की तरह इस्तेमाल करते हुए पानी के भीतर सांस लेने की कोशिश की। आरोपी को लगा कि पुलिस कुछ समय बाद लौट जाएगी, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। करीब पांच घंटे तक टीम तालाब किनारे डटी रही और लगातार निगरानी करती रही। लंबे समय तक पानी में छिपे रहने के बाद आरोपी आखिरकार बाहर निकलने को मजबूर हुआ। जैसे ही वह बाहर आया, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की यह चालाकी ज्यादा देर तक काम नहीं आई और सतर्कता व धैर्य के चलते उसे पकड़ लिया गया। घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि कानून से बचना आसान नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments