श्री सूर्य मंदिर का लोकार्पण, शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा आयोजन स्थल
छतरपुर (म.प्र.)। नगर गहोई वैश्य समाज, छतरपुर द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय “गहोई दिवस–2026 एवं सामूहिक विवाह महायज्ञ” का शुभारंभ रविवार को गहोई धाम में भव्य और धार्मिक वातावरण में हुआ। आयोजन के पहले दिन श्री सूर्य मंदिर का लोकार्पण एवं श्री सूर्य भगवान का विधिवत पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात समाजबंधुओं की सहभागिता से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो बुंदेलखंड गैरिज से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, हटवारा, चौक बाजार होते हुए गहोई धाम पहुंची। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंचीय कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम के मंचीय आयोजन में ध्वजारोहण, ध्वज गीत, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अतिथियों के उद्बोधन एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए। आयोजन स्थल पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम के प्रथम दिवस संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी (झांसी) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आयोजन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सरावगी ने कहा कि समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए महासभा के चुनावों में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं—तीनों वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व तभी संभव है जब नई पीढ़ी, महिलाएं और अनुभवी वरिष्ठजन मिलकर जिम्मेदारी निभाएं। डॉ. सरावगी ने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे जनपद के सभी सामाजिक बंधुओं का पंजीकरण शुल्क स्वयं जमा करने को तैयार हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर समाजहित के कार्यों में सहभागिता करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल छिरोल्या (भोपाल) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुप नगरिया (नागपुर) उपस्थित रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय गहोई महासभा के पदाधिकारियों में दीपक सावला (महामंत्री), मोहन बडकुल (उपाध्यक्ष), डॉ. सुशील कुमार सोनी (मंत्री), मोहन कनकने (कोषाध्यक्ष), रमेश सरावगी (उपाध्यक्ष), संतोष कुचया (उपाध्यक्ष), अभय मोर (मंत्री) सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रदीप कुमार कुचया (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कोंच), राजेंद्र बडेरिया (डीएसपी), वीरेंद्र कुमार जमुना प्रसाद नीखरा (अध्यक्ष, गहोई समाज अहमदाबाद) सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में व्यवस्थापक जमना प्रसाद खरया, बालकृष्ण पिपरसेनियां, मधुसूदन चड्डा, मोनिश रूसिया, संजय डेंगरे एवं राहुल पिपरसेनियां की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्रीय समिति से प्रेम नारायण रूसिया (अध्यक्ष), राजेन्द्र खरवा (कार्यकारी अध्यक्ष), एस.डी. कुचया (महासचिव), रमेश चंद्र बृजपुरिया (कोषाध्यक्ष), बद्री प्रसाद बहरे (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), बृजमोहन रावत (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ से मंजू बिलैया (अध्यक्ष), रश्मि रूसिया (उपाध्यक्ष), कल्पना रावत (सचिव) एवं प्रिया रावत (कोषाध्यक्ष) की भी सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन समिति ने समाजबंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर त्रिदिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज की एकता व सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करें।





