Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedराज्यपाल ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा की

राज्यपाल ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा की

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपति सी.पी.राधाकृष्णन ने 25 फरवरी को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लोणेरे के कार्यों की समीक्षा मुंबई के राजभवन में की। इस अवसर पर कुलपति डॉ. कारभारी काले ने विश्वविद्यालय से संबंधित प्रस्तुति दी। इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन, आधारभूत सुविधाओं के विकास, विदेशी भाषा शिक्षा को प्रोत्साहन, विदेशी विश्वविद्यालयों से सहयोग, विभिन्न वर्गों के छात्रों के नामांकन, छात्रावास सुविधाएं, विद्यालयों से सहयोग, कौशल विकास, खेल सुविधाओं का विस्तार, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ और ‘विकसित भारत’ कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक में विश्वविद्यालय के प्रमुख अधिकारी कुलसचिव डॉ. ए.डब्ल्यू. किवळेकर, शैक्षिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष डॉ. एस.एल.नलबलवार, अनुसंधान एवं विकास संकायाध्यक्ष डॉ. एस.एम.पोरे, विशेष कार्य अधिकारी (संलग्नता) डॉ.एच.एस.जोशी और परीक्षा नियंत्रक डॉ.एन.एस.जाधव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments