Friday, December 12, 2025
Google search engine
HomeBusinessमुंबई में एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने की घोषणा,...

मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने की घोषणा, महाराष्ट्र में 45,000 नए रोजगार सृजित होंगे


मुंबई। महाराष्ट्र को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) हब बनाने की दिशा में राज्य ने आज एक बड़ा कदम उठाया है। ब्रुकफील्ड कंपनी मुंबई में लगभग 20 लाख वर्गफुट क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा जीसीसी स्थापित करने जा रही है। इस परियोजना से 15,000 प्रत्यक्ष और 30,000 अप्रत्यक्ष, कुल 45,000 रोजगार पैदा होंगे, यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी। जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एएनएसआर के सीईओ विक्रम आहुजा और ब्रुकफील्ड के अंकुर गुप्ता के साथ राज्य में निवेश और तकनीकी साझेदारी परियोजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की प्रतिभा, मजबूत बुनियादी ढांचा और उद्योग-हितैषी वातावरण इसे जीसीसी का पसंदीदा गंतव्य बना रहे हैं। नई जीसीसी नीति से बड़े पैमाने पर कौशल-आधारित रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी। फडणवीस ने बताया कि अग्रणी वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी FedEx भी मुंबई–नवी मुंबई हवाई अड्डा क्षेत्र में अपने जीसीसी और अन्य परिचालनों के लिए निवेश करने में रुचि दिखा रही है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट को अपनी आगामी निवेश योजनाओं में महाराष्ट्र को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया और कहा कि आने वाले समय में यह कंपनी बड़े पैमाने पर निवेश करेगी तथा राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रमुख केंद्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। माइक्रोसॉफ्ट AI Tour कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सत्य नडेला के साथ महाराष्ट्र सरकार द्वारा विकसित Crime AIOS प्लेटफॉर्म का विशेष प्रस्तुतीकरण देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई की मदद से अपराध नियंत्रण में महाराष्ट्र का मॉडल पूरे देश के लिए मार्गदर्शक बन रहा है। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और सरकारी सेवा वितरण के लिए “AI Co-Pilots” विकसित करने पर भी चर्चा हुई। माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने 17 अरब डॉलर के निवेश में महाराष्ट्र को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। महाराष्ट्र द्वारा विकसित “Marvel” प्लेटफॉर्म की भी सराहना की गई, जिसकी मदद से साइबर और आर्थिक अपराधों का पता अब 3–4 महीनों के बजाय केवल 24 घंटे में लगाया जा सकता है, जिससे नागरिकों के धन की सुरक्षा और अपराधियों की गिरफ्तारी तेज हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रधान सचिव अश्विनी भिड़े, उद्योग विभाग के सचिव डॉ. अनबालगन सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments