Monday, December 15, 2025
Google search engine
HomeFashionडीजी ऑफिस में ‘साइबर जागरूकता माह’ की शुरुआत, अक्षय कुमार ने बेटी...

डीजी ऑफिस में ‘साइबर जागरूकता माह’ की शुरुआत, अक्षय कुमार ने बेटी से जुड़ा डरावना अनुभव सुनाया

मुंबई। पुलिस महानिदेशक (डीजी) कार्यालय में शुक्रवार को ‘साइबर जागरूकता माह अक्टूबर 2025’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मौजूद रहे। इस अभियान का उद्देश्य साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के बारे में नागरिकों को जागरूक करना है।
अक्षय कुमार ने बेटी से जुड़ा अनुभव किया साझा
कार्यक्रम का सबसे भावुक और चौंकाने वाला पल तब आया, जब अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी 16 वर्षीय बेटी नितारा से जुड़ी एक वास्तविक घटना का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले नितारा ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी, जिसमें अनजान व्यक्ति उससे जुड़ गया। शुरुआत में वह व्यक्ति बहुत विनम्र तरीके से “थैंक यू”, “वेल प्लेड”, “फैंटास्टिक” जैसे मैसेज भेजता था। लेकिन कुछ देर बाद जब उसने पूछा कि वह लड़का है या लड़की और नितारा ने सच बताया, तो उसका व्यवहार अचानक बदल गया। उसने मेरी बेटी से तुरंत नग्न तस्वीरें भेजने की मांग की। सौभाग्य से, मेरी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और मेरी पत्नी को इस बारे में बता दिया। अक्षय ने चेतावनी दी कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है, बल्कि साइबर क्राइम का एक खतरनाक पैटर्न है। अपराधी पहले भरोसा बनाते हैं और फिर नाबालिगों को फँसाकर उनका शोषण करने की कोशिश करते हैं, जो आगे चलकर जबरन वसूली और आत्महत्या जैसी त्रासदियों तक पहुँच सकता है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में बच्चों, माता-पिता और स्कूलों को ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभियान का फोकस इस बात पर रहेगा कि लोग किस तरह साइबर क्राइम से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस का संदेश
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डिजिटल युग में सतर्क रहना और साइबर सुरक्षा को गंभीरता से लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पुलिस और समाज को मिलकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। यह अभियान इस बात का स्पष्ट संदेश देता है कि ऑनलाइन दुनिया जितनी अवसरों से भरी है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है, और इससे बचाव का पहला कदम जागरूकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments