Monday, February 16, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी डीआरडीओ की...

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी डीआरडीओ की प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. चंद्रिका कौशिक

देवेश प्रताप सिंह राठौर
झाँसी, उत्तर प्रदेश।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी का 30वां दीक्षांत समारोह आगामी 27 अगस्त 2025 को आयोजित होगा, जिसमें डॉ. चंद्रिका कौशिक, डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) की डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट एवं महानिदेशक, प्रोडक्शन कोऑर्डिनेशन एंड सर्विसेज़ इंटरेक्शन (पीसी एण्ड एसआई), मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। डॉ.कौशिक के पास 30 से अधिक वर्षों का उत्कृष्ट वैज्ञानिक अनुभव है और उन्होंने भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास में अहम भूमिका निभाई है। वह सशस्त्र बल समन्वय, उद्योग एवं तकनीकी प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, आंतरिक सुरक्षा तकनीकी आवश्यकताएं, तथा गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं सुरक्षा जैसे पाँच प्रमुख कॉर्पोरेट क्षेत्रों का नेतृत्व करती हैं। रक्षा अध्ययन में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने वाली डॉ. कौशिक ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का सफल मार्गदर्शन किया, जिससे भारत की रक्षा संरचना मजबूत हुई और देश वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभरा। तकनीकी हस्तांतरण, क्षमता निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में उनके योगदान को व्यापक सराहना मिली है। उन्होंने रक्षा और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहित करने और स्टेम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी विशेष योगदान दिया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मुकेश पाण्डेय ने कहा-डॉ. चंद्रिका कौशिक का हमारे दीक्षांत समारोह में स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धियाँ और नेतृत्व हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments