Friday, March 13, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedउन्नाव में छुट्टी पर आए आरक्षी वेदप्रकाश पाल का शव संदिग्ध हालत...

उन्नाव में छुट्टी पर आए आरक्षी वेदप्रकाश पाल का शव संदिग्ध हालत में मिला, दो संदिग्ध हिरासत में

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
बहराइच पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी वेदप्रकाश पाल का शव शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव उन्नाव जनपद के पुरवा गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह छुट्टी पर घर आए थे और गुरुवार शाम गांव के तीन लोगों के साथ खाना-पीना कर पार्टी कर रहे थे। देर रात उनका शव गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतक की नाक से मामूली रक्तस्राव की बात सामने आई है, जबकि शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। माखी थाना पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतक के पिता रामलखन पाल ने दो ग्रामीणों पर संदेह जताया है। एसपी भूकर ने बताया कि हत्या या दुर्घटना का कोई स्पष्ट कारण प्रारंभिक जांच में सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। इस घटना से गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मौत के रहस्य से पर्दा उठाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments