Thursday, March 26, 2026
Google search engine
HomeHealth & Fitnessलखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टेंपो ट्रेवलर पलटी, मिनी बस में 25 यात्री सवार,...

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टेंपो ट्रेवलर पलटी, मिनी बस में 25 यात्री सवार, महाराष्ट्र के 7 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल रेफर

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार अलसुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 281 के पास श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस मिनी बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 7 लोग घायल हो गए। छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया है। बता दे कि जानकारी के अनुसार, यह टेंपो ट्रेवलर महाराष्ट्र के अमरावती जिले से श्रद्धालुओं को लेकर आगरा होते हुए अयोध्या दर्शन के लिए जा रही थी। बांगरमऊ क्षेत्र के पास अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा (UPIDA) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों के अनुसार, छह यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया है। घायलों में लहू कुमार, शालनी गाद्रे, प्रांजलि राउत, विश्वास चौधरी, नंदनी चौधरी, ज्योति उत्खेड़े, धर्मपाल और मालू तढ़हकी शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश घायलों को सिर और हाथ-पैर में चोटें आई हैं, लेकिन सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। इस हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ और बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने भी राहत कार्य में मदद की और पुलिस को सूचना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments