Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeCrimeनाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एंटॉप हिल इलाके में 16 साल की एक नाबालिग लड़की का उसके ट्यूशन टीचर ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक, सायन की रहने वाली पीड़िता आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोपी टीचर वडाला के एंटॉप हिल इलाके में प्राइवेट क्लासेस चलाता है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पढ़ाने के बहाने छात्रा के करीब आने की कोशिश करता था। उसे गलत तरीके से छूता था। जिससे छात्रा काफी परेशान हो गई और आखिरकार उसने क्लास जाना बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने क्लास न जाने की असली वजह अपने माता-पिता से छिपाई और तबीयत ठीक न होने का बहाना बनाया। हालांकि, करीब एक महीने बाद लड़की ने हिम्मत जुटाई और सच्चाई बता दी।पीड़ित लड़की ने अपने माता-पिता को 1 से 14 नवंबर के बीच घटी पूरी घटना बता दी। जिसके बाद शनिवार को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एंटॉप हिल पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की धाराओं के अलावा पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि ममाले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments