Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraपुणे–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर टैंकर हादसा, 139 बस सेवाएं रद्द, 163 वाहन जाम...

पुणे–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर टैंकर हादसा, 139 बस सेवाएं रद्द, 163 वाहन जाम में फंसे

मुंबई। पुणे–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारी यातायात जाम की स्थिति बन गई है। इस हादसे का सीधा असर महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) की बस सेवाओं पर पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग द्वारा स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई हैं। यातायात सामान्य होते ही बस सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार, इस दुर्घटना के चलते राज्य के विभिन्न विभागों की कुल 139 बस सेवाएं रद्द करनी पड़ी हैं, जिनमें 73 ई-शिवनेरी और 66 अन्य बस सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, पुणे–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महाराष्ट्र राज्य परिवहन की कुल 163 बसें और वाहन यातायात जाम में फंसे हुए थे। इनमें सातारा विभाग की 46, सोलापुर की 36, पुणे की 20, सांगली की 18, कोल्हापुर की 13, पालघर की 12, ठाणे की 11 तथा मुंबई विभाग की 7 बसें और वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग ने कहा है कि यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और यातायात सुचारु होते ही बस सेवाओं को जल्द सामान्य कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments