Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeCrimeमुंबई में आंधी-तूफान ने मचाया कत्लेआम, 14 की मौत और 74 घायल,...

मुंबई में आंधी-तूफान ने मचाया कत्लेआम, 14 की मौत और 74 घायल, 5 लाख मुआवजे का ऐलान

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की वजह से 14 लोग काल की गाल में समा गए। सोमवार को घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध विज्ञापन होर्डिंग गिर गया, जिसमें मरने वालों की संख्या 14 हो गई है, जबकि 70 से अधिक घायल हुए हैं। 43 घायलों का अब भी इलाज जारी है, जबकि 31 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने ‘ईगो मीडिया’ के मालिक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 304, 338 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होर्डिंग गिरने के कारण लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटना के बाद रात को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुंबई में जितने भी होर्डिंग्स हैं, उनका ऑडिट किया जाएगा। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा भी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments