Monday, April 13, 2026
Google search engine
HomeIndiaडॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मुंबई में ‘सामाजिक समता सप्ताह’...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर मुंबई में ‘सामाजिक समता सप्ताह’ का आयोजन

मुंबई। सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 8 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक मुंबई शहर जिले में ‘सामाजिक समता सप्ताह’ का आयोजन किया गया। इस दौरान 8 से 13 अप्रैल तक विभिन्न जनजागरण और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सप्ताह मनाया गया, जबकि 14 अप्रैल को जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह जानकारी सहायक आयुक्त मुंबई शहर प्रसाद खैरनार ने दी। 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और महाविद्यालयों में अभिवादन कार्यक्रम, व्याख्यान, चर्चासत्र और विविध प्रबोधनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति कार्यालयों में ऑनलाइन वैधता प्रमाणपत्र वितरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस सप्ताह की शुरुआत 8 अप्रैल को उद्घाटन कार्यक्रम से हुई। 9 अप्रैल को स्कूलों, महाविद्यालयों और शासकीय छात्रावासों में डॉ. आंबेडकर के विचारों पर आधारित भाषण, निबंध और लघुनाट्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 10 अप्रैल को पथनाट्य और नाटिकाओं के माध्यम से सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई तथा मार्जिन मनी योजना के अंतर्गत कार्यशालाएं आयोजित की गईं। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई गई, जबकि 12 अप्रैल को ‘संविधान जागर’ पहल के तहत भारतीय संविधान पर व्याख्यान आयोजित किए गए। 13 अप्रैल को वरिष्ठ नागरिक मेलावे, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। विभाग के अनुसार, ‘सामाजिक समता सप्ताह’ का उद्देश्य समाज में समानता, न्याय और जागरूकता को बढ़ावा देना है, ताकि डॉ. आंबेडकर के विचारों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments