
मुंबई। मुंबई में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। एक निर्माणधीन बिल्डिंग के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई में यह हादसा मलाड ईस्ट, गोविंद नगर इलाके में न्यू लाइफ एसआरए प्रोजेक्ट साइट पर पर हुआ। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूरों को रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा 20 मंजिल पर हुआ। जिस इमारत का हिस्सा गिरा वह कुल 23 मंजिल की है। जानकारी के अनुसार मलाड ईस्ट में एक निर्माणाधीन इमारत का काम चल रहा था, तभी अचानक इसका एक हिस्सा ढह गया। यह हादसा मुंबई के मलाड इलाके में हाजी बापू रोड पर हुआ। नवजीवन बिल्डिंग का काम चल रहा था। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। जहां हादसा हुआ वह 23 मंजिल की एक निर्माणाधीन इमारत है। यह हादसा एक बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा 20 मंजिल पर हुआ। यहां पर एकाएक स्लैब का कुछ हिस्सा ढह गया। घायल मजदूरों को एम. डब्ल्यू. देसाई अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो को आईसीयू में भर्ती कराया गया था जबकि अन्य को हड्डी रोग विभाग के वार्ड में भर्ती कराया गया था। स्थानीय एजेंसी ने लापरवाही की जांच शुरू की है। इसमें देखा जा रहा है कि बिल्डर की तरफ से सुरक्षा के क्या उपाय किए गए थे। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।