Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकामठी में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के लिए छह एकड़ जमीन

कामठी में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के लिए छह एकड़ जमीन

नागपुर। नागपुर शहर के तेजी से हो रहे विकास के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी प्राथमिकता बन गया है। इसी क्रम में कामठी स्थित 50 बिस्तरों वाले अस्पताल को 100 बिस्तरों तक विस्तारित किया जाएगा, जिसके लिए 6 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। यह आश्वासन राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिया। बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नागपुर जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी तथा अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। इस बैठक में राष्ट्रीय आरोग्य अभियान और कंत्राटी अधिकारी-कर्मचारी समायोजन कृती समिती के निवेदन पर नागपुर जिले के स्वास्थ्य ढांचे की समीक्षा की गई। मंत्री बावनकुळे ने बताया कि नागपुर के नवनिर्मित जिल्हा रुग्णालय के लिए आवश्यक पदों का प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा। भोजन, सुरक्षा, वस्त्रधुलाई और स्वच्छता सेवाएं कंत्राटी पद्धति से देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा नए शहरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र, पुराने दवाखानों के श्रेणीवर्धन, तथा प्राथमिक आरोग्य केंद्रों के लिए पद स्वीकृति पर भी चर्चा हुई। कन्हान, मोहपा और मोवाड प्राथमिक आरोग्य केंद्रों को ग्रामीण रुग्णालय में अपग्रेड करने की स्वीकृति दी गई है। उमरेड स्थित ट्रामा केअर यूनिट के लिए पदनिर्मिती का प्रस्ताव रखा गया है। जिल्हा रुग्णालय के लिए स्वीकृत 35 करोड़ रुपये में से 13 करोड़ वितरित किए गए हैं और शेष 7 करोड़ की मांग की गई है, जबकि डागा रुग्णालय के लिए आवश्यक 20 करोड़ में से 13 करोड़ मिल चुके हैं और शेष 7 करोड़ की आवश्यकता बताई गई है। इसी बैठक में यह भी घोषणा की गई कि कुही में स्थित 30 बिस्तरों वाले ग्रामीण रुग्णालय को 50 बिस्तरों तक विस्तारित किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जाएगी। इन निर्णयों से नागपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments