Monday, April 6, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraवसई तालुका के लिए अलग अपर तहसीलदार कार्यालय को मंजूरी, नागरिकों को...

वसई तालुका के लिए अलग अपर तहसीलदार कार्यालय को मंजूरी, नागरिकों को मिलेगी राहत

AI-generated photo

पालघर। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और प्रशासनिक कार्यों के लिए नागरिकों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए वसई-विरार क्षेत्र के लिए अलग अपर तहसीलदार कार्यालय स्थापित करने को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा हाल ही में शासन निर्णय जारी किया गया है। वर्तमान में मुख्य तहसीलदार कार्यालय वसई गांव में स्थित है, जिससे विरार और नालासोपारा के नागरिकों को दाखले, जमीन और अन्य सरकारी कामों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए विधायक राजन नाईक ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे के समक्ष नालासोपारा या विरार में अलग अपर तहसीलदार कार्यालय शुरू करने की मांग उठाई थी। साथ ही, उन्होंने कोकण विभागीय समीक्षा बैठक में भी यह मुद्दा प्रमुखता से रखा था। राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने संशोधित ढांचे को मंजूरी देते हुए इस नए कार्यालय को स्वीकृति प्रदान की है। इससे प्रशासनिक विकेंद्रीकरण होगा और नागरिकों के कामकाज में तेजी आएगी। हालांकि, यह कार्यालय नालासोपारा या विरार में से किस स्थान पर स्थापित होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। विधायक राजन नाईक के अनुसार, जल्द ही किसी एक केंद्रीय स्थान पर यह कार्यालय शुरू किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments