Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedखार पूर्व में गुड़ी पड़वा पर श्री सत्यनारायण की महापूजा और भंडारे...

खार पूर्व में गुड़ी पड़वा पर श्री सत्यनारायण की महापूजा और भंडारे का आयोजन

मुंबई। गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर खार जय साई मल्हार मंडल द्वारा खार पूर्व साई बाबा रोड स्थित नव नित्यानंद सोसायटी में भगवान श्री सत्यनारायण की महापूजा और महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 मार्च को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा। जय साई मल्हार मंडल के विश्वस्त मंडळ अध्यक्ष संतोष डूबे, महासचिव योगेश पुजारी, कोषाध्यक्ष सचिन दिघे और प्रमुख मार्गदर्शक दिलीप गडदे के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के आयोजन में जुटे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। महापूजा के बाद महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाएगा। मंडल ने सभी भक्तजनों से इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments