Sunday, June 1, 2025
Google search engine
HomeBusinessकांग्रेस में शामिल हुए संजय पांडे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

कांग्रेस में शामिल हुए संजय पांडे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष ने किया स्वागत

मुंबई। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। खबर है कि कांग्रेस संजय पांडे को आगामी विधानसभा चुनाव में मुंबई की सावरवा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। वर्षा गायकवाड ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, मुझे आज महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और मुंबई के पूर्व सीपी संजय पांडे का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। बीजेपी द्वारा राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोपों का सामना करने के बावजूद उनकी ईमानदारी और समर्पण हमारे मूल मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, संजय पांडे अपने पूरे करियर में ईमानदारी की मिसाल रहे हैं। गंभीर दबाव में भी उन्होंने हमेशा लोकतंत्र और संवैधानिक नैतिकता को प्राथमिकता दी। उनका अनुभव और दृढ़ प्रतिबद्धता सच्चाई और न्याय के लिए हमारी सामूहिक लड़ाई को मजबूत करेगी। एक बेहतर, निष्पक्ष भारत के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है।
संजय पांडे का राजनीतिक कैरियर
संजय पांडे, १९८६ बैच के आईपीएस अधिकारी, महाराष्ट्र के एक प्रमुख और चर्चित चेहरा हैं। उनका नाम २०२२ में रिश्वत के आरोपों के कारण सुर्खियों में आया था। उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था, लेकिन पांच महीने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता का समर्थन मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments