Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसलमान खान की 'सिकंदर' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक 'नाचे सिकंदर' रिलीज

सलमान खान की ‘सिकंदर’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक ‘नाचे सिकंदर’ रिलीज

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी और ए.आर.मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का टाइटल ट्रैक ‘नाचे सिकंदर’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान अपने सिग्नेचर स्टाइल और दमदार डांस मूव्स से पूरी स्क्रीन पर छा गए हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना हर फ्रेम में अपनी ग्रेस और एनर्जी से गाने को और खास बना रही हैं। गाने में दिखाए गए स्वैग से भरे हुक स्टेप्स पॉपुलर ‘डबके’ डांस फॉर्म से इंस्पायर हैं, जो दर्शकों के बीच ट्रेंड बन सकते हैं।
विजुअल और म्यूजिकल ट्रीट
गाने के विजुअल और म्यूजिक दोनों ही फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। अहमद खान की जबरदस्त कोरियोग्राफी में तुर्की डांसर्स का टच इस एनर्जेटिक ट्रैक को और खास बना देता है। समीर के लिखे इस गाने को अमित मिश्रा, आकासा और सिद्धांत मिश्रा ने आवाज दी है, जबकि संगीत जैम 8 ने तैयार किया है।
ईद पर धमाका करेगी ‘सिकंदर’
‘सिकंदर’ इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी नजर आएंगे। सलमान और रश्मिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और इस हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या आपने ये गाना देखा? आपका फेवरेट मूव कौन सा है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments