
हमारे संविधान ने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया। हटाने का नहीं, नाकारा, भ्रष्ट प्रतिनिधियों को हटाने के लिए जनता को अधिकार कब मिलेगा? डिजिटल करेंसी पूर्ण रूप से लागू करने की बाध्यता कानूनी बनाकर कब भ्रष्टाचार मुक्त करोगे भारत? शिक्षा का व्यापार करने की छूट क्यों दी जा रही? उच्च शिक्षा इतनी मंहगी क्यों है? शिक्षा पर लोन की ब्याजदर बारह प्रतिशत क्यों है? क्यों नहीं शिक्षा निशुल्क समान रूप से सबको सुलभ कराई जाती? बेरोजगारी इतनी कैसे और क्यों बढ़ी? सरकारी संस्थान जिस गति से प्राइवेट हाथों सौंपा गया उसी गति से उद्योग रोजगार क्यों नहीं दे रहे? बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार संसाधन मुहैय्या क्यों नहीं करा रही? मंहगाई क्यों बेतहसा बढ़ी? साढ़े नौ साल तक जनता का खून चूसने के लिए गैस सिलेंडर के मूल्य में नौ सौ की बढ़ोत्तरी की गई और चुनाव आते ही दो सौ रुपए कम क्यों की गई? संविधान की उद्देशिका में वर्णित सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक न्याय कब मिलेगा? विदेशी बैंकों में जमा कालाधन अब काला क्यों नहीं रहा? नोट बंदी के बाद सिर्फ दो वर्षों में स्विस बैंकों में तीन सौ गुना कालाधन जमा किया गया। स्विस बैंकों में कालाधन जमा करने वालों की सूची चार बार भारत सरकार को मिली,वह सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? आरबीआई के अनुसार दस लाख करोड़ का धनी लोगों के और अभी जी न्यूज के मालिक का पांच सौ करोड़ कर्ज क्यों माफ किया गया? किसान यदि बैंक का कर्ज लेकर कृषि में लगता है। अवर्षण और असमय भारी वर्षा, ओले गिरने से फसल चौपट होती है तब किसान कर्ज नहीं लौटा पाता फिर उसे एनओसी लाने और कर्ज देने से मना क्यों किया जाता है जबकि धनी लोग बिना कर्ज चुकाए दर्जनों बैंकों से हजारों करोड़ कर्ज कैसे लेते हैं? नोट छापने के कारखाने से चला आठ करोड़ धन आर बी आई के पास नहीं पहुंचा। सीबीआई और ईडी ने उसका पता क्यों नहीं लगाया? देश का कोई भी संस्थान विश्वस्तरीय कौन कहे, दो सौ नंबर में भी नहीं है क्यों? आटा दाल चावल घी दूध दही पर जीएसटी क्यों है? अस्सी करोड़ जनता पांच किलो अनाज कितने जून खाकर जिंदा रहेगी?किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई लेकिन उसे एमएसपी क्यों नहीं मिल रहा? एक करोड़ पोस्ट केंद्र सरकार के विभागों में रिक्त हैं उन्हें क्यों नहीं भरा जाता? हमारी सेना दुनिया की सबसे शौर्ययान बहादुर सेना है उसमें दस हजार अधिकारियों के पद अभी भी खाली हैं। चीन पाकिस्तान के साथ युद्ध होने पर कैसे लड़ेगी हमारी बहादुर सेना नेतृत्व हीन रहकर? भूखमरी कुपोषण, बोलने की आजादी, खुश रहने, गरीबी में हमारा देश पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल भूटान और श्रीलंका ही नहीं सबसे गरीब अफ्रीकी देशों से भी पीछे क्यों है? चंद धनी लोगों की बेतहाशा आय वृद्धि संपत्ति में बढ़ोत्तरी होने से देश की आर्थिक प्रगति की दर ऊंची बताई जाती है जबकि किसानों की आय दैनिक मजदूरों से भी कम क्यों है? देश में चालीस प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं तो देश को युवा शक्ति कैसे मिलेगी? महिलाएं आज भी अपने देश में सुरक्षित क्यों नहीं हो पाई हैं? उनके साथ सामूहिक बलात्कार, हत्याएं, नग्न कर घुमाने की घटनाएं हों या मणिपुर और नूह के सांप्रदायिक दंगे कब रुकेंगे? जितनी तेजी देश पर कब्जे के लिए वन नेशन वन इलेक्शन की कवायद हो रही है उतनी शीघ्रता वन नेशन वन निशुल्क शिक्षा, वन नेशन वन रोजगार, बन नेशन वन फ्री चिकित्सा, वन नेशन वन आय क्यों नहीं है?