Monday, March 23, 2026
Google search engine
HomeHealth & Fitness‘पल्स मेडिकल कॉन्फ्रेंस’ से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा:...

‘पल्स मेडिकल कॉन्फ्रेंस’ से महाराष्ट्र के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा: सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी

डॉ. श्रीकर परदेशी

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधा

मुंबई। आधुनिक तकनीक के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ‘पल्स मेडिकल कॉन्फ्रेंस’ के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा मिलने जा रही है। जिओ कन्वेंशन सेंटर में 27 और 28 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकर परदेशी ने मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में विस्तृत निर्देश दिए। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ, शोधकर्ता, उद्योगपति और नीति निर्माता भाग लेंगे। करीब 30 संस्थाओं के साथ समझौता होने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सम्मेलन में आयुर्वेद और एलोपैथी के समन्वय से एकीकृत स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक और समग्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस मंच पर स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, फार्मा उद्योग, स्टार्टअप और वेलनेस टूरिज्म से जुड़े विभिन्न घटक एक साथ आएंगे। इससे नए विचारों और सहयोग के अवसर पैदा होंगे, जिससे मरीजों को बेहतर सेवाएं, डॉक्टरों को नए अवसर और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा व रिसर्च का अनुभव मिलेगा। इस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग, एमएमआरडीए, उद्योग विभाग, मुंबई महानगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं के बीच समन्वय किया जा रहा है। यह सम्मेलन महाराष्ट्र के स्वास्थ्य क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments