Sunday, September 8, 2024
Google search engine
HomeUncategorizedशिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल को राष्ट्रपति ने भेजा समन, लोकसभा...

शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल को राष्ट्रपति ने भेजा समन, लोकसभा में हाजिर होने का आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बीते कुछ समय से उठापटक का दौर खत्म ही नहीं हो सका है। जब राज्य में पार्टियों की अंतर्कलह समाप्त हुई तो मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमा गया। कई जगहों पर तो मराठा आरक्षण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन भी किए। इस बीच बीते महीने मराठा आरक्षण के समर्थन में एकनाश शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से हेमंत पाटिल को समन जारी किया गया है। हेमंत पाटिल ने मराठा समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्तीफा दे दे रहे हैं। पाटिल ने कहा था कि पद आएंगे और जाएंगे, लेकिन समुदाय हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा था कि मराठा समुदाय की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति खराब है। इसलिए उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। हेमंत पाटिल ने शिवसेना के टिकट पर महाराष्ट्र की हिंगोली से लोकसभा का चुनाव जीता था। जब शिवसेना में टूट हुई तो वह एकनाथ शिंदे कैंप में शामिल हो गए। बीते महीने सांसद हेमंत पाटिल ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इस्तीफा देने के बाद से ही पाटिल संसद के सभी मीटिंग और कामकाज से दूर चल रहे थे। हालांकि, अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पाटिल को समन जारी किया है और 4 दिसंबर को लोकसभा में हाजिर होने का आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments