Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeपुलिस–बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अजीत ठाकुर गोली लगने से घायल,...

पुलिस–बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अजीत ठाकुर गोली लगने से घायल, दो अन्य बदमाश गिरफ्तार

धौलपुर, राजस्थान। जिले के बसईडांग थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सात क्यारी इलाके में हुई इस कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अजीत ठाकुर पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को साइबर सेल प्रभारी नरेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल श्रीपाल के माध्यम से इलाके में बदमाशों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद साइबर सेल, डीएसटी प्रभारी घनश्याम सिंह तथा निहालगंज और बसईडांग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी अभियान चलाया। घेराबंदी के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस दौरान अजीत ठाकुर घायल हो गया, जबकि मौके से 50 हजार के इनामी कल्याण ठाकुर और 10 हजार के इनामी धीरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में मौजूद अन्य बदमाशों की तलाश और घेराबंदी का अभियान अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है। जिले में इस मुठभेड़ को अपराधियों के खिलाफ पुलिस के सख्त रुख और प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments