Monday, April 6, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशपिकनिक बनी मौत , डैम में डूबे दो छात्र

पिकनिक बनी मौत , डैम में डूबे दो छात्र

देवेश प्रताप सिंह राठौर/ झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित गढ़िया रेलवे डैम में पिकनिक मनाने गए 11वीं कक्षा के चार छात्रों में से दो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो छात्रों को एक चरवाहे ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया।झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र के गढ़िया रेलवे डैम में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।माउंट लिट्रा जी स्कूल के 11वीं कक्षा के चार छात्र ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वे पिकनिक मनाने डैम पहुंच गए। बताया जा रहा है कि चारों छात्र नाव में सवार होकर डैम के बीच पहुंचे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक चरवाहे कल्लू केवट ने साहस दिखाते हुए दो छात्रों—श्रवण तिवारी और शौर्य—को बचा लिया।लेकिन वेदांश यादव और आतिफ मंसूरी को नहीं बचाया जा सका, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला ,ओर कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments