Sunday, February 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeविक्रोली में पेट्रोल-डीजल की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, 14,795 लीटर ईंधन और टेम्पो...

विक्रोली में पेट्रोल-डीजल की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, 14,795 लीटर ईंधन और टेम्पो जब्त

मुंबई। मुंबई–ठाणे राशन वितरण प्रणाली के उड़नदस्ते ने विक्रोली (पूर्व) के टैगोर नगर, गुरुद्वारा के पास पेट्रोल, डीज़ल और पेट्रोलियम तरल पदार्थों के अवैध भंडारण और बिक्री में शामिल गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में कुल 14,795 लीटर पेट्रोल-डीजल तथा एक टेम्पो जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 33,51,719 रुपए है। शुक्रवार को नियंत्रक, राशन वितरण एवं निदेशक नागरिक आपूर्ति, मुंबई कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पेट्रोल-डीजल के वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए गठित सतर्कता दल ने 9 नवंबर 2025 को एक टैंकर (MH 43 CE 6278) की सील टूटे होने और पेट्रोल चोरी कर काले बाजार में बेचने की पुष्टि की। कार्रवाई के बाद टैंकर चालक लाल बहादुर रामनयन हरजन, क्लीनर पिंटू गौतम, सुखविंदर सिंह अजीतसिंह सैनी और टैंकर मालिक के खिलाफ अपराध क्रमांक 0594/2025 दर्ज किया गया। सहायक निरीक्षक रामकृष्ण कांबले की शिकायत पर विक्रोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ। कार्रवाई में मुख्य निरीक्षण अधिकारी नागनाथ हंगरगे, निरीक्षक विकास नागदिवे, राहुल इंगले, देवानंद थोरवे, रामराजे भोसले, अमोल बुरटे, राजेश सोरटे, रवींद्र राठौड़, राशन वितरण अधिकारी नितिन धूमल, निरीक्षक नीलेश भांडे, पंकज घोडेश्वर तथा विक्रोली पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। यह कार्रवाई मुंबई में ईंधन की कालाबाज़ारी रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments