Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपेंशनधारकों और पारिवारिक पेंशनधारकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील

पेंशनधारकों और पारिवारिक पेंशनधारकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील

मुंबई। राज्य सरकार ने पेंशनधारकों और पारिवारिक पेंशनधारकों को पेंशन से जुड़ी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। यह सार्वजनिक सूचना लेखा व कोषागार संचालनालय, अधिदान व लेखा कार्यालय मुंबई और राज्य के सभी कोषागार कार्यालयों द्वारा जारी की गई है। इसके अनुसार, पेंशन शुरू करने, बंद करने, बकाया देने या अतिरिक्त रक़म वसूलने के लिए किसी भी पेंशनधारक से फोन या मोबाइल के माध्यम से कोई संपर्क नहीं किया जाता और न ही कोषागार कार्यालय का कोई अधिकारी उनके घर भेजा जाता है। सभी व्यवहार केवल पत्रव्यवहार के जरिए किए जाते हैं।
सरकार ने पेंशनधारकों को आगाह किया है कि वे फोन पे, गूगल पे या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से पैसे भेजने या किसी लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरने जैसे संदेशों पर भरोसा न करें। व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से फर्जी लिंक भेजकर पेंशन रुकने की धमकी दी जाती है और लोगों को ठगा जाता है। यदि किसी पेंशनधारक को इस तरह का कोई संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तुरंत संबंधित कोषागार कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। यह चेतावनी अधिदान व लेखा अधिकारी द्वारा दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments