Monday, January 12, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंबई एयरपोर्ट पर 67 विदेशी जानवरों के साथ यात्री गिरफ्तार, सभी प्रजातियां...

मुंबई एयरपोर्ट पर 67 विदेशी जानवरों के साथ यात्री गिरफ्तार, सभी प्रजातियां वापस भेजी गईं

मुंबई। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक व्यक्ति को उसके सामान में 67 विदेशी जानवरों के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह यात्री थाईलैंड के बैंकॉक से रविवार तड़के मुंबई पहुंचा था। जांच के दौरान उसके सामान में तेंदुआ कछुआ, मीरकैट, हाईरेक्स, शुगर ग्लाइडर और दुर्लभ एवं लुप्तप्राय मॉनिटर छिपकलियाँ पाई गईं। यह सभी जीवित प्रजातियाँ अवैध रूप से भारत लाई जा रही थीं। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए इन जानवरों के निर्वासन का आदेश जारी किया। इसके बाद सभी प्रजातियों को वापस बैंकॉक भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की तस्करी न केवल कानून का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी बड़ा खतरा है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments