Thursday, March 12, 2026
Google search engine
HomeCrimeइंटरनेशनल बेकिंग कंपनी फायरिंग केस का फरार आरोपी ‘पप्पू पेजर’ मुंबई एयरपोर्ट...

इंटरनेशनल बेकिंग कंपनी फायरिंग केस का फरार आरोपी ‘पप्पू पेजर’ मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मुंबई। मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने काशीमीरा में वर्ष 2023 में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना में फरार चल रहे कुख्यात आरोपी निसार अहमद फजल अहमद शेख उर्फ ‘पप्पू पेजर’ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब ढाई वर्षों से फरार था और विदेश में छिपा हुआ था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी विदेश से लौटकर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरने वाला है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एयरपोर्ट पर जाल बिछाया। 11 मार्च 2026 को जैसे ही आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा, पहले से सतर्क पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।
2023 में हुआ था जानलेवा हमला
यह मामला 13 अक्टूबर 2023 की सुबह का है। काशीमीरा स्थित इंटरनेशनल बेकिंग कंपनी के कर्मचारी चंद्रकांत मल्लप्पा कोंडागुले पर एक अज्ञात हमलावर ने पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की थी। हालांकि हथियार में खराबी आने के कारण गोली नहीं चल सकी और हमलावर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह हमला एक संगठित आपराधिक गिरोह की सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं भी जोड़ी गईं।
घटना के बाद विदेश भाग गया था आरोपी
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पप्पू पेजर घटना के तुरंत बाद विदेश फरार हो गया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वडाला ट्रक टर्मिनल, बायकुला और काशीमीरा पुलिस स्टेशनों में कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 20 मार्च 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और साजिश के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments