Thursday, February 19, 2026
Google search engine
HomeCrimeपालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.70 लाख का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त,...

पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20.70 लाख का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त, आरोपी गिरफ्तार

इंद्र यादव/पालघर। महाराष्ट्र में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के खिलाफ पालघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डहाणू के अंबासारी बारीपाड़ा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 20.70 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा और पान मसाला जब्त किया। इस मामले में 45 वर्षीय आरोपी बाबूलाल जेठारामजी जथ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 17 फरवरी की शाम उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कान्से को गुप्त सूचना मिली थी कि अंबासारी बारीपाड़ा क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही तालासरी और डहाणू पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान आरोपी बाबूलाल मौके पर ही मौजूद मिले। तलाशी में ‘केसरी गोवा पान मसाला’ और ‘जी-1 जर्दा’ के कुल 60 बड़े बोरे बरामद हुए। जब्त माल की मात्रा इतनी अधिक थी कि उसे पुलिस स्टेशन लाने के लिए आयशर टेंपो का उपयोग करना पड़ा। डहाणू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे का नेटवर्क कितना व्यापक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments