Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
HomeUncategorized'पाकिस्तान में घर जैसा: सैम पित्रोदा के बयान से सियासी घमासान बीजेपी...

‘पाकिस्तान में घर जैसा: सैम पित्रोदा के बयान से सियासी घमासान बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पित्रोदा ने कहा कि जब भी वह पाकिस्तान जाते हैं, उन्हें ‘घर जैसा महसूस’ होता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यही अपनापन बांग्लादेश और नेपाल में भी मिला। उनके इस बयान को भाजपा ने राहुल गांधी की सोच से जोड़ते हुए कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगाया है। सैम पित्रोदा ने एनडीए सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि भारत को पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा- मैं पाकिस्तान गया हूँ और मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ। मैं बांग्लादेश और नेपाल भी गया, वहां भी मुझे ऐसा लगा कि मैं किसी विदेशी जमीन पर नहीं हूँ। पित्रोदा ने साथ ही राहुल गांधी की युवाओं से की गई अपील का समर्थन करते हुए कहा कि युवा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में राहुल के साथ खड़े हों।
भाजपा का पलटवार: भाजपा ने इस बयान को हाथों-हाथ लेते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि पित्रोदा राहुल गांधी के सबसे करीबी सहयोगियों में से हैं और उनका यह बयान कांग्रेस नेतृत्व की सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 26/11 मुंबई हमले के बाद भी पाकिस्तान पर सख्त कदम नहीं उठाए और हमेशा पाकिस्तान को खुश करने की नीति अपनाई। भंडारी ने कहा, “क्या कोई देशभक्त कह सकता है कि आतंकी राज्य पाकिस्तान उसके लिए घर जैसा है? यह 140 करोड़ भारतीयों और शहीदों का अपमान है। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में आईएसआई एजेंट शाहिद अफरीदी ने राहुल गांधी को ‘आइडल’ कहा था और अब उनका करीबी पाकिस्तान को घर बता रहा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा पाकिस्तान को बचाने का काम किया। उन्होंने कांग्रेस को ‘इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’ तक कह डाला और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सिंधु जल संधि, अनुच्छेद 370 और कई आतंकी हमलों में पाकिस्तान को क्लीन चिट देने जैसी गलतियाँ कीं।
पित्रोदा के पुराने विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है जब सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस असहज हुई हो। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारत की विविधता पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे, उत्तर भारत के लोग श्वेत जैसे, पूर्व के लोग चीनी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब जैसे दिखते हैं। उस बयान पर इतना हंगामा मचा कि कांग्रेस को उन्हें अस्थायी रूप से पद से हटाना पड़ा। इसके अलावा, विरासत टैक्स को लेकर उनके बयान ने भी राजनीतिक विवाद खड़ा किया था।
कांग्रेस की चुप्पी: जहां भाजपा लगातार कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगाकर हमलावर है, वहीं अब तक कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा आने वाले चुनावी माहौल में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर कांग्रेस पर दबाव बनाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments