
देवेश प्रताप सिंह राठौर
झाँसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय, झाँसी में प्रधानाचार्य प्रो. रामकृष्ण राठौर के निर्देशन में गठिया रोगियों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का संचालन गठिया नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति सागर एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. कृपाराम द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. गुरमीत राम, रीडर कायचिकित्सा ने उपस्थित रोगियों को गठिया रोग के कारण, लक्षण, उपचार एवं इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के उद्घाटन अवसर पर प्रो. गोविंद प्रसाद मंगल, प्रो. देवकीनंदन शर्मा, प्रो. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. आर.के. निरंजन एवं डॉ. अर्चना कुशवाहा भी उपस्थित रहे। इस चिकित्सा शिविर का लाभ लगभग 150 रोगियों ने उठाया। शिविर में औषधि वितरण एवं अन्य सहयोग के लिए एपैक्स लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के एरिया मैनेजर श्री शिवम् श्रीवास्तव एवं सीनियर मैनेजर श्री रजत बुधौलिया को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




