Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeऑपरेशन मुस्कान में उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता: सर्विलांस टीम ने 101...

ऑपरेशन मुस्कान में उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता: सर्विलांस टीम ने 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी जयप्रकाश सिंह की मौजूदगी में मोबाइल पीड़ितों को सौंपे गए, जिससे खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने उन्नाव पुलिस का आभार जताया। बरामद किए गए मोबाइल फोन में सैमसंग के 5, ओप्पो के 27, वीवो के 26, रियलमी के 18, टेक्नो के 4 और अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सितंबर 2024 से अब तक सर्विलांस टीम कुल 707 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि वर्ष 2025 में अब तक 700 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार हो रही इस कार्रवाई से जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है और पीड़ितों को त्वरित राहत मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments