Monday, June 30, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedविधानसभा सत्र के पहले दिन पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने इलेक्ट्रिक वाहन...

विधानसभा सत्र के पहले दिन पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने इलेक्ट्रिक वाहन से दी प्रदूषण मुक्त महाराष्ट्र की प्रतीकात्मक पहल

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन राज्य की पर्यावरण एवं पशुपालन मंत्री पंकजा मुंडे ने एक महत्वपूर्ण और प्रतीकात्मक पहल करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) से विधान भवन परिसर में प्रवेश किया। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया। मुंडे ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पर्यावरण मंत्री के तौर पर मैं खुद इलेक्ट्रिक वाहन में यात्रा कर प्रदूषण मुक्त जीवन का प्रतीकात्मक संदेश देना चाहती हूं। मुंबई जैसे महानगर में जहां रोजाना भारी वाहन यातायात और प्रदूषण की समस्या है, वहां इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकतम उपयोग संभव है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने विभाग को निर्देशित किया था कि दैनिक यात्रा में ईवी को प्राथमिकता दी जाए। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें विभाग की ओर से इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध कराई गई। सोमवार को उन्होंने शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसाल के साथ अपने सरकारी आवास रामटेक से विधान भवन तक की यात्रा इसी ईवी कार से की। पंकजा मुंडे ने कहा कि भले ही राज्य के अन्य हिस्सों में लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहनों से कठिन हो सकती है, लेकिन मुंबई जैसे शहरी क्षेत्र में यह व्यवहारिक और आवश्यक है। उन्होंने आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वे प्रदूषण घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन जैसे वैकल्पिक संसाधनों को अपनाएं। यह पहल न केवल एक पर्यावरण मंत्री की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि पूरे राज्य में स्वच्छ, हरित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ने का एक संकेत भी है। मंत्री की यह पहल राज्य सरकार के “प्रदूषण मुक्त महाराष्ट्र” के विजन को आगे बढ़ाने में एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments