Thursday, March 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक संघ पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। बांगरमऊ विकासखंड के नसिरापुर स्थित बीआरसी परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुदीप सचान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शिक्षकों के समक्ष आ रही प्रशासनिक व कार्य संबंधी चुनौतियों को उठाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रजनीश कटियार, विजयपाल सिंह पटेल, जमाल अहमद, अवधेश कुमार, ठाकुर प्रसाद, कौशलेन्द्र पाल, सर्वेश रावत और रोहित कन्नौजिया सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments