Monday, January 12, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुंबई पहुँचे, कल लेंगे शपथ

महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुंबई पहुँचे, कल लेंगे शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार को अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुँचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान कौशल विकास मंत्री तथा मुंबई शहर जिला पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुख्य सचिव राजेश कुमार, राज्य की पुलिस महासंचालक रश्मि शुक्ला, बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्य राजशिष्टाचार अधिकारी मनीषा म्हैसकर, रेलवे पुलिस महासंचालक प्रशांत बुरुडे, राज्यपाल के सचिव प्रशांत नारनवरे, जिल्हाधिकारी आँचल गोयल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस विभाग की ओर से राज्यपाल श्री देवव्रत को गार्ड ऑफ ऑनर (मानवंदना) दी गई। राज्यपाल आचार्य देवव्रत 15 सितंबर 2025 को प्रातः 11 बजे पदभार ग्रहण करेंगे और शपथ लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments