Saturday, February 28, 2026
Google search engine
HomeIndiaबिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत, बीजेपी अब बंगाल का...

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत, बीजेपी अब बंगाल का ‘जंगल राज’ करेगी खत्म: पीएम मोदी

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को शानदार जीत मिली है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने इरादे स्पष्ट किए। पीएम मोदी ने अपने भाषण में पहले दिल्ली की जीत का जिक्र किया और फिर बिहार की शानदार जीत को दोहराया। उन्होंने कहा कि गंगा बिहार से बहते हुए ही बंगाल जाती है, और बिहार की जीत ने नई ऊर्जा से भाजपा को भर दिया है। पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों को आश्वस्त किया कि पार्टी अब उनके साथ मिलकर पश्चिम बंगाल में भी ‘जंगल राज’ को समाप्त करेगी। उन्होंने कहा- बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले विधानसभा चुनाव 2026 में होने हैं और भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। पिछली बार बंगाल चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिली थी, लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और हाल ही में बिहार में मिली जीत से भाजपा उत्साहित है। वहीं, बंगाल में एसआईआर (सर्वे ऑफ इलेक्टोरल रजिस्ट्री) प्रक्रिया भी जारी है। यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 4 नवंबर से बीएलओ घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है और कई स्थानों से कथित आत्महत्या की खबरें भी सामने आई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘सुपर इमरजेंसी’ बताते हुए चुनाव आयोग से इसे तुरंत रोकने का आग्रह किया है। बिहार की जीत ने न केवल एनडीए को राजनीतिक मजबूती दी है, बल्कि बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को भी प्रभावित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments