Thursday, January 15, 2026
Google search engine
HomeBollywoodनवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा साल के अंत तक चालू होगा :...

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा साल के अंत तक चालू होगा : सिंधिया

नागपुर। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल नवंबर या दिसंबर से परिचालन में आ जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को की। केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि अगले 10 से 15 साल में भारत के कम से कम 10 शहरों में दो-दो हवाईअड्डे होंगे। केंद्रीय मंत्री नागपुर में एमआईएचएएन सेज में एएआर-इंडामर एमआरओ सुविधा के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का जिक्र करते हुए कहा, ”देश पिछले 60 साल से मुंबई को नवी मुंबई से जुड़ते देखने का इंतजार कर रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोगों के सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं। अधिकारी ने कहा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल नवंबर या दिसंबर में अपना परिचालन शुरू कर देगा। इस एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट नवंबर या दिसंबर में लैंड करेगी। यह हवाई अड्डा नवी मुंबई के बड़े विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। सिंधिया ने कहा अगले 10 से 15 वर्षों में, देश में कम से कम 10 शहर ऐसे होंगे जहां दो-दो हवाई अड्डे होंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि वे कोल्हापुर, पुणे और नवी मुंबई के हवाई अड्डों का निरीक्षण करेंगे। एएआर-इंडेमर संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रमुख एमआरओ एएआर और इंडेमर टेक्निक्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है। सिंधिया ने भारत और आस-पास के क्षेत्र में संचालित विमानों के बेड़े के रखरखाव से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उनकी विश्व स्तरीय सुविधा का उद्घाटन किया। एएआर-इंडेमर की ग्रीनफील्ड सुविधा एएआर कॉर्प और इंडेमर एविएशन के संयुक्त प्रयासों से अस्तित्व में आया है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि इंडामर एविएशन भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी सामान्य विमानन एमआरओ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments