
मुंबई। बांद्रा (पूर्व) के महाराष्ट्र नगर, भारत नगर रोड पर १ मई २०२५ को जन विकास संघ सामाजिक संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार पैंथर के नेतृत्व में राष्ट्रीय मजदूर दिवस (महाराष्ट्र दिन) के अवसर पर भारत के महापुरुषों – प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, प्रियदर्शी सम्राट अशोक, छत्रपति शिवाजी महाराज, शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले और संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर – की संयुक्त जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में यशवंत मनखेडकर (पूर्व उपनिदेशक, एन.वाई.के.), डॉ. श्रीनाग पंचभाई (प्रोफेसर, मुंबई विश्वविद्यालय), कैलाश नाथ जैसवार (उद्योगपति), अंजय कोरी (अधिवक्ता, उच्चतम न्यायालय दिल्ली), जलील अहमद (अध्यक्ष, पत्रकार संघ मुंबई), जगदीश कनौजिया (संपादक, रजक चेतना मंच), डॉ. सुरेश पालवे (समाज विकास अधिकारी) और राजेंद्र जैसवार (समाजसेवक) मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में संजय कुमार पैंथर को समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति उनके समर्पण के लिए स्थानीय लोगों और समर्थकों द्वारा ₹२५,००० की नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में राम सिंह जैसवार, सुनीता पैंथर, सौरभ वांडिवडेकर, राकेश जैसवार, रोहित जैसवार, अनिल निर्मल, दयानंद जैसवार, सदाशिव कदम, हादी अली शेख, मनाराम पटेल और अब्दुल सिद्दीकी सहित अनेक लोगों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।