Friday, March 27, 2026
Google search engine
HomeBollywood3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘नागबंधन’: पौराणिक रहस्य और आधुनिक...

3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘नागबंधन’: पौराणिक रहस्य और आधुनिक एडवेंचर का भव्य संगम

अनिल बेदाग/मुंबई। भारतीय सिनेमा में पौराणिकता और आधुनिकता का अनूठा मेल लेकर आ रही बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘नागबंधन’ अब 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। रिलीज़ डेट के ऐलान के साथ ही दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राम नवमी के पावन अवसर पर निक स्टूडियो और अभिषेक पिक्चर्स ने एक भव्य पोस्टर जारी कर इस मेगा प्रोजेक्ट की रिलीज़ डेट का खुलासा किया। इससे पहले फिल्म का टीज़र और चर्चित गाना “नमो रे” सोशल मीडिया पर पहले ही खासा आकर्षण बटोर चुके हैं। पोस्टर में विराट कर्णा और ऋषभ साव्हनी दमदार अंदाज़ में नजर आते हैं। सर्प, त्रिशूल और मंदिर की भव्य आकृतियों से सजा यह पोस्टर फिल्म के रहस्य, आध्यात्मिकता और पौराणिक गहराई की झलक देता है, जिससे साफ है कि ‘नागबंधन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विजुअल और भावनात्मक अनुभव होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक नाम ने किया है, जबकि इसे किशोर अन्नापरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। कहानी में पौराणिक तत्वों के साथ आधुनिक एडवेंचर का रोमांचक मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक नई सिनेमाई यात्रा पर ले जाएगा। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में नभा नटेश, ईश्वार्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हर किरदार भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधता को उजागर करता दिखाई देगा। फिल्म का संगीत जुनैद कुमार और अभे ने तैयार किया है, जो कहानी की भावनाओं और रहस्य को और गहराई देने का काम करेगा। ‘नागबंधन’ को लेकर बन रहा माहौल इस बात का संकेत देता है कि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी और अलग तरह की सिनेमाई पेशकशों में शामिल हो सकती है—जहां हर फ्रेम में रहस्य, आस्था और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments