Friday, June 20, 2025
Google search engine
HomeमुंबईMumbai: महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का कहर जारी

Mumbai: महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का कहर जारी

Mumbai

नांदेड़ जिले में कई गांवों का संपर्क टूटा

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने आगामी 4-5 दिनों तक मुंबई, ठाणे, पालघर और कोंकण के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश के गढ़चिरोली, नांदेड़ और रायगढ़ जिले में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इन जिलों में प्रशासन ने तटीय इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित स्थलों पर स्थलांतरित होने की अपील की है।

शुक्रवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण नांदेड़ जिले में कई गांवों का संपर्क टूट गया है। हदगांव तहसील में हर जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, कई घरों में पानी घुस गया है। हदगांव से नांदेड़ राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया। इसी तरह सिंधुदूर्ग जिले में भारी बारिश के कारण वशिष्ठी और शिव नदियों में बाढ़ आ गई।

इससे बाढ़ का पानी चिपलुन शहर में घुस गया है। रायगढ़ जिले में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है। खालापुर जिले में इरशालवाड़ी में पहाड़ी धसकने से हुए हादसे के बाद मौके पर आज भी राहत और बचाव कार्य जारी था लेकिन इसी तहसील में एक जगह और पहाड़ी धसकने की घटना आज हुई है, लेकिन इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भारी बारिश के कारण रायगढ़ में अंबा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पाली-खोपोली स्टेट हाईवे पर पाली के पास अंबा नदी का पुल बाढ़ से घिर गया है।

भारी बारिश से महत्वपूर्ण मार्ग मुंबई-गोवा और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाली सड़क बंद कर दी गई है। गढ़चिरौली, चंद्रपुर और वर्धा जिलों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश के कारण जिले में वैनगंगा, इराई, वर्धा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ की वजह से यहां नागरिकों से सावधान रहने की अपील प्रशासन की ओर से की गई है।

ठाणे, वसई विरार में पिछले 72 घंटे से बारिश हो रही है। इससे शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण इलाके भी पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। 72 घंटे बीत गए लेकिन अभी तक पानी नहीं निकला है। इसके चलते नागरिकों को पानी के बीच से रास्ता बनाना पड़ रहा है। विरार पश्चिम के अगाशी-बोलिंज रोड, विवा कॉलेज परिसर, म्हाडा कॉलोनी और नालासोपारा के सेंट्रल पार्क समेत कई इलाकों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में आज दोपहर भारी बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया था,लेकिन मुंबई नगर निगम की टीम ने पंपिंग के सहयोग से पानी की निकासी कर दिया है। इससे मुंबई वासियों ने राहत की सास ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments