Sunday, March 22, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमहाविद्यालय में मॉडल एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

महाविद्यालय में मॉडल एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मॉडल एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. विष्णु मिश्रा की अध्यक्षता एवं इतिहास विभाग की डॉ. सुनीता निरंकारी के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतीक्षा पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सौरभ कुमार द्वितीय और बी.ए. तृतीय वर्ष की पूर्णिमा तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार बी.ए. द्वितीय वर्ष की अंजलि और बी.ए. प्रथम वर्ष के ऋतुराज शर्मा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त शिल्पा, रंजीत, नव्या, सौम्या द्विवेदी, साहिबा, नीलू देवी, सरस्वती, तन्नू, विशाल सहित अन्य विद्यार्थियों के मॉडल और पोस्टर भी सराहनीय रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा प्राचार्य डॉ. विष्णु मिश्रा द्वारा की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. रविराज वर्मा, डॉ. सविता राजन, डॉ. हरिओम दिवाकर, डॉ. अभिषेक कुमार एवं डॉ. शैलजा त्रिपाठी शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. विष्णु मिश्रा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इंडिया गेट, जलियांवाला बाग कांड, ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला और सिंधु घाटी सभ्यता जैसे ऐतिहासिक विषयों पर बनाए गए मॉडलों ने सभी को इतिहास के उस दौर में पहुंचा दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, अभय राजपूत, डॉ. बृजकिशोर गुप्ता सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिग्विजय नारायण ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनीता निरंकारी द्वारा दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments