Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeCrimeपालघर में मोबाइल टावर बैटरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, गोवंडी से तीन...

पालघर में मोबाइल टावर बैटरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, गोवंडी से तीन शातिर गिरफ्तार

इंद्र यादव
मुंबई।
पालघर जिले के नायगांव पुलिस ने मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई के गोवंडी इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चिंचोटी फाटा स्थित इंडस टावर लिमिटेड के टावर से हुई बड़ी चोरी के मामले में की गई है।
24 बैटरियां चोरी, गोवंडी से गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार नायगांव पूर्व स्थित इंडस टावर लिमिटेड के टावर से कुल 24 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं। इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद नायगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर अपराध प्रकटीकरण टीम (डिटेक्शन रूम) ने जाल बिछाया और गोवंडी इलाके से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं—तौसीफ हबीब शेख (36), मोहम्मद अरबाज हनीफ शेख (25), हुसेन नूर मोहम्मद सय्यद (32)। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20,000 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 5 लाख रुपए मूल्य की वैगन-आर कार भी जब्त की गई है।
अन्य वारदातों की जांच में जुटी पुलिस
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस गिरोह ने नायगांव और आसपास के इलाकों में अन्य मोबाइल टावरों में भी इसी तरह की चोरियों को अंजाम दिया है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और चोरी की पूरी श्रृंखला का खुलासा करने के लिए आगे की पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ रही मोबाइल टावर बैटरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments