Saturday, September 6, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमनपा चुनाव की तैयारी में जुटी मनसे, राज ठाकरे ने पदाधिकारियों को...

मनपा चुनाव की तैयारी में जुटी मनसे, राज ठाकरे ने पदाधिकारियों को दिया चुनावी मंत्र

ठाणे। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के साथ संभावित युति की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की। इस बैठक में शहर अध्यक्ष से लेकर उप शाखा अध्यक्ष तक के प्रतिनिधि शामिल हुए। राज ठाकरे ने चुनावी रणनीति स्पष्ट करते हुए पदाधिकारियों को बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाता सूचियों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे को रेखांकित करते हुए कहा कि हम वर्षों से इस गड़बड़ी की ओर इशारा करते रहे हैं। 2014 के बाद चुनावों में हमारी हार का एक बड़ा कारण मतदाता सूचियों में हेराफेरी रही है। बैठक में पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक राजू पाटिल, ठाणे एवं पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव, शहर अध्यक्ष रविंद्र मोरे, महासचिव संदीप पाचंगे, विधि प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष स्वप्निल महेंद्रकर, सुशांत सुर्वे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। राज ठाकरे ने सभी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करने, पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और चुनावी तैयारी में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। ठाणे महानगरपालिका 6 मार्च 2022 से भंग है और फिलहाल प्रशासन के जरिये संचालन में है। प्रभाग संरचना योजना का मसौदा हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें 4 सदस्यीय 32 वार्ड और 3 सदस्यीय 1 वार्ड बनाकर कुल 131 नगरसेवकों के चुनाव का प्रावधान किया गया है। आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है, जिसके बाद चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments