Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमनसे के नेता संदीप देशपांडे ने आशिष शेलार को कहा ‘झोलर’

मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने आशिष शेलार को कहा ‘झोलर’

मुंबई। मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने बीजेपी नेता आशिष शेलार को ‘झोलर’ का नाम देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि चुनाव जीतने के लिए आशिष शेलार ने राज ठाकरे से कई बार भीख मांगी। देशपांडे का दावा है कि मनसे ने उम्मीदवार न देने के लिए शेलार ने कई बार भीख मागी, और यदि वे इस मुद्दे पर बात करना जारी रखते हैं, तो मुंबई की सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो जाएगा। इस बयान के पीछे आशिष शेलार द्वारा राज ठाकरे पर की गई टिप्पणी को जिम्मेदार ठहराया गया है। शेलार ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि खोक्याभाई जैसे नेतागण ही विधानसभा में नहीं हैं, जबकि जिनका काम जनता ने सराहा है, उन्हें ही जनता ने चुना है। इस पूरे मामले ने राजनीतिक गरमा-गर्मी को और बढ़ा दिया है, और राज्य की राजनीति में दोनों दलों के बीच तल्खी को बढ़ा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments