Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमनरेगा भुगतान लंबित, कांग्रेस का उन्नाव में प्रदर्शन; किसानों-मजदूरों के नुकसान का...

मनरेगा भुगतान लंबित, कांग्रेस का उन्नाव में प्रदर्शन; किसानों-मजदूरों के नुकसान का आरोप

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेस ने उन्नाव में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विकास भवन परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा कानून को खत्म करने और भुगतान में देरी के कारण किसानों और मजदूरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि करीब एक करोड़ मनरेगा मजदूरों का 75 दिनों का भुगतान, जो लगभग 2000 करोड़ रुपये है, अब तक लंबित है। साथ ही ग्राम रोजगार सेवकों समेत 40 हजार संविदा कर्मियों को पिछले छह महीनों से मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी और कार्यकर्ताओं से इसके लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में जुटने लगे। इसके बाद 11 बजे जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान “मनरेगा मजदूरों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में” और “राहुल गांधी जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रदर्शन के दौरान जिला विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष से ज्ञापन प्राप्त किया और आश्वासन दिया कि इसे राज्यपाल को प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, अजय गौतम, युसूफ रफी, फारूकी खुर्रम, कमलेश तिवारी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, पुत्तीलाल वर्मा, फैज फारूकी, आदित्य लोधी, तन्मय, प्रेमा गौतम, कन्हई कुरील, रवींद्र प्रताप, डॉ. साबिर, मणिकांत रावत, जितेंद्र रावत, दिलीप सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments