
शिर्डी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर के उद्घटान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक नेताओं की बयान बाजी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट विधायक जितेंद्र आव्हाड भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जितेंद्र आव्हाड ने राम को मांसाहारी बताते हुए कहा कि, “राम मांसाहारी थी, 14 साल बनवास के दौरान वह शिकार कर मांस खाते थे। बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पवार गुट ने शिर्डी में पार्टी के लिए शिबिर का आयोजन किया गया था। जहां बोलते हुए मुंब्रा विधायक अव्हाड ने यह बात कही। जिस समय जितेंद्र आव्हाड ने यह बात कही, उस समय सामने शरद पवार सामने मौजूद थे। अव्हाड ने कहा, राम हमारे हैं, वे बहुजनों के हैं। राम शिकार करते थे और मांस खाते थे। आप हमें शाकाहारी बनाने पर निकले हैं। लेकिन हम राम के आदर्श पर चल रहे हैं और मांसाहारी भोजन कर रहे हैं. 14 साल तक निर्वासन में रहने वाले व्यक्ति को शाकाहारी भोजन कहाँ मिलेगा? उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू को निमंत्रण नहीं मिलने को मुद्दा बनाते हुए शरद पवार विधायक ने कहा, अब राम मंदिर को लेकर राजनीति देखने को मिल रही है। राम की सबसे करीबी रिश्तेदार सबरी थीं। कुछ नेता खुद आगे बढ़कर राम मंदिर का उद्घाटन करते हैं, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वह सम्मान नहीं दिया जाता, जो दुखद है। राम भेदभाव रहित थे और आप हर उद्घाटन पर राष्ट्रपति को राजभवन में बंद कर देते हैं। वह स्वयं उद्घाटन करने के लिए निकल जाता है।