Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमीरा-भाईंदर महानगरपालिका स्कूलों का दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका स्कूलों का दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

मीरा-भाईंदर। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की स्कूलों ने इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। कुल 241 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 218 छात्र पास हुए हैं। इस वर्ष विद्यालयों का पास प्रतिशत 90.45 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष के 65 प्रतिशत से काफी अधिक है, यह शिक्षण गुणवत्ता में सुधार का प्रमाण है। सबसे अच्छा प्रदर्शन शाला क्रमांक 04 की छात्रा प्रीती गायकवाड़ ने किया, जिन्होंने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा, निर्मला प्रजापती (83.80 प्रतिशत) द्वितीय स्थान पर रहीं, वहीं ज्योती शिरसाट और भाग्यश्री बंडे ने क्रमशः 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान साझा किया। मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबीनोद शर्मा ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग नए उपक्रमों और डिजिटल शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस सफलता से यह स्पष्ट है कि महानगरपालिका शिक्षा क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और छात्रों को न केवल उत्तीर्ण करना बल्कि उन्हें सक्षम और जागरूक नागरिक बनाना हमारा लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments