Thursday, July 31, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedमीरा भाईंदर नगर निगम स्कूलों का संयुक्त वार्षिक समारोह 'सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025'...

मीरा भाईंदर नगर निगम स्कूलों का संयुक्त वार्षिक समारोह ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025’ भव्य उत्साह के साथ संपन्न

ठाणे। मीरा भाईंदर नगर निगम ने इस वर्ष पहली बार अपने सभी 36 नगर निगम स्कूलों के लिए एक संयुक्त वार्षिक समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम, जिसे ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025’ नाम दिया गया, शनिवार, 11 जनवरी को भारत रत्न स्वर साम्राज्यी लता मंगेशकर रंगमंच पर बड़े उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य 9,500 छात्रों की प्रतिभा को एक मंच पर उजागर करना और उनकी कला और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले नृत्य प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने आदिवासी नृत्य, किसान नृत्य, मछुआरों के नृत्य, विभिन्न त्योहारों और देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास प्रस्तुति के रूप में मासिक धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखा नृत्य प्रदर्शित किया गया, जिसमें लड़की से महिला बनने की यात्रा को दिखाया गया। इस अवसर पर मनपा आयुक्त और प्रशासक संजय श्रीपतराव काटकर ने घोषणा की कि मनोरंजन क्षेत्र में छात्रों की प्रतिभा को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, छात्रों को संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण देने के लिए कला शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल महाराष्ट्र की लोककलाओं और परंपराओं को जीवंत किया गया, बल्कि छात्रों की सामाजिक और सांस्कृतिक समझ को भी मंच प्रदान किया गया। ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025’ नगर निगम स्कूलों का ऐसा पहल है, जो न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होगा, बल्कि सामूहिक प्रयासों की मिसाल भी कायम करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments