
मुंबई। महात्मा जोतिराव फुले की जयंती के अवसर पर कौशल्य विकास एवं उद्योजकता मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मंत्रालय में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया अभिवादन। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सचिन कावळे, कक्ष अधिकारी घनश्याम जाधव, राजेंद्र बच्छाव, नितीन राणे, विजय शिंदे सहित मंत्रालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। सभी ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। महात्मा फुले को भारतीय समाज सुधार आंदोलन के अग्रदूतों में गिना जाता है। इस मौके पर उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित जनों ने सामाजिक समरसता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की।




