Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमंत्री गुलाबराव पाटील ने वसई-विरार ग्रामीण क्षेत्रों में जलजीवन मिशन के तहत...

मंत्री गुलाबराव पाटील ने वसई-विरार ग्रामीण क्षेत्रों में जलजीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

मुंबई। वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र से सटे ग्रामीण भागों में जलजीवन मिशन के तहत लंबित नल कनेक्शन कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA), जिला परिषद, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण और महानगरपालिका के बीच समन्वय से काम को गति दी जाए। बैठक में विधायक स्नेहा दुबे-पंडित, जल आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारे, वसई-विरार महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, अभियान संचालक सुषमा सातपुते, कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र ठाकरे, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अजय मुळे और अजय सिंह भी उपस्थित थे। मंत्री पाटील ने स्पष्ट किया कि अक्टूबर 2025 तक जल वितरण से जुड़ी सभी लंबित परियोजनाएं पूर्ण की जाएं और हर घर तक नल कनेक्शन सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जाए ताकि कार्य की पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा, उन्होंने अर्नाळा व 16 गांवों, तिल्हेर व 12 गांवों और अर्नाळा किला व 7 गांवों से जुड़ी लंबित जल योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने के आदेश भी दिए। मंत्री पाटील ने संबंधित विभागों को इस दिशा में नियोजित और समयबद्ध तरीके से काम करने पर जोर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments